Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के तत्वावधान मे 21 सितंबर को होगा प्रभारी फेरी व सम्‍मान समारोह

आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के तत्वावधान मे 21 सितंबर को होगा प्रभारी फेरी व सम्‍मान समारोह

गाजीपुर। आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के तत्वावधान मे कल रविवार को पुर्वाह्न दस बजे से गाजीपुर लंका मैदान मे श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव, प्रभात फेरी, सम्मान समारोह एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। विश्वकर्मा मित्र मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ प्र सरकार के मा कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान,अति विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य व भाजपा वाराणसी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पूर्व राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) उ प्र सरकार,उ प्र ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डा सुनील कुमार विश्वकर्मा,राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह व जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय होगे। प्रभात फेरी लंका मैदान से निकल कर सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज,मिश्र बाजार,महुआबाग होते अफीम फैक्टरी के रास्ते कचहरी से सिंचाई विभाग चौराहा, तुलसीसागर , चुंगी होकर लंका मैदान मे समाप्त हो जाएगा जहां श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव के पश्चात सम्मान समारोह व भंडारे का आयोजन किया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …