Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / माता भगवती देवी शर्मा की जयंती पर गायत्री परिवार के तत्‍वावधान में अखंड जाप व होगा रक्‍तदान

माता भगवती देवी शर्मा की जयंती पर गायत्री परिवार के तत्‍वावधान में अखंड जाप व होगा रक्‍तदान

गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका,संरक्षिका परम् वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की 99वीं जयंती के अवसर पर गायत्री परिवार के प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के आवाहन व गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सेवा साधना अभियान के अंतर्गत विश्व कल्याण के भाव से दिनांक 20 सितंबर को सामूहिक अखंड जप व दिनांक 21 सितम्बर को रक्तदान महायज्ञ (शिविर) का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में गायत्री परिवार ट्रस्ट गाज़ीपुर के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री सुरेन्द्र सिंह जी ने बताया कि वंदनीया माता जी का जीवन सेवा,संवेदना और ममत्व का एक जीवंत उदाहरण है। परम् वंदनीया माताजी ने गायत्री परिवार के इस विराट संगठन को अपने प्रेम, स्नेह और आत्मीयता के माध्यम से सींचा और इसे विराट देवपरिवार में परिणत किया। आज पूरे विश्व में गायत्री परिवार अपने साधनात्मक और रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति के उत्थान व इसे विश्व संस्कृति बनाने के लिए कार्यरत है व जनमानस को आत्मनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित कर रहा है। ऐसे में वंदनीया माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 से पूर्व पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ एक दिन ये आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए युवा प्रकोष्ठ जनपद गाजीपुर के प्रतिनिधि श्री ओमनारायण राय जी ने बताया कि प्रथम दिवस 20 सितंबर को प्रातः 5 बजे से शाम 5 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ गाजीपुर पर  गायत्री मंत्र का अखंड जप सामूहिक साधना का कार्यक्रम चलेगा व शाम 5 बजे से दीपांजलि कार्यक्रम होगा। इसके उपरांत द्वितीय दिवस दिनांक 21 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से रक्तदान महायज्ञ (शिविर) का आयोजन शक्तिपीठ प्रांगण में ही किया गया है। कार्यक्रम के प्रभारी श्री अमित जी व श्री गणेश जी ने संयुक्त रूप से बताया कि रक्तदान शिविर में गायत्री परिवार के परिजनों के अतिरिक्त अन्य संगठनों जैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जीवन रक्षक फाउंडेशन, संकल्प फाउंडेशन, श्री चित्रगुप्त नवयुवक सभा आदि के सम्मानित सदस्यगण भी सम्मिलित होंगे। गाजीपुर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री लाैहर सिंह यादव जी ने बताया कि जनपद के गायत्री परिवार की सभी शाखाओं पर भी विश्व कल्याण के निमित्त अखंड जप सामूहिक साधना का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक परिजनों को उपरोक्त कार्यक्रमों में भागीदारी करने का आवाहन किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …