Breaking News
Home / खेल / 10 बालिकाओं का सबजूनियर मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

10 बालिकाओं का सबजूनियर मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिकाओ की कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 24 से 26 सितम्बर 2025 तक कासगंज में आयोजित की जा रही है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स आज दिनांक 19-09-2025 को प्रातः 10.00 बजे नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया, कबड्डी खेल में कुल 25 बालिकाओ ने प्रतिभाग किया जिसमें चयनित 10 बालिकाओ को मण्डलीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु दिनांक 22-09-2025 को प्रातः 8.30 बजे तक डॉ0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में प्रतिभाग किया जायेगा, जिसमें चयनित बालिकाए सृष्टि कुशवाहा, मधुबाला, आदित्य राजभर, गुनगुन, जागृति यादव, पिंकी, नेहा यादव, प्रज्ञा पाण्डेय, सोनी राजभर एवं कालज है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …