Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गोराबाजार स्थित मेडिकल कालेज के 300 बेड के अस्‍पताल में आज से विजिटर पॉलिसी शुरु, एक मरीज पर दो पास   

गोराबाजार स्थित मेडिकल कालेज के 300 बेड के अस्‍पताल में आज से विजिटर पॉलिसी शुरु, एक मरीज पर दो पास   

शिवकुमार  

गाजीपुर। महर्षि विश्‍वमित्र स्‍वशासीय मेडिकल कालेज के महिला अस्‍पताल में विजिटर पॉलिसी को अपार सफलता मिलने के बाद अब आज 19 सितंबर से गोराबाजार स्थित 300 बेड के अस्‍पताल में नई पॉलिसी लागू हो गयी है। ज्ञातव्‍य है कि पिछले दिनों महिला अस्‍पताल में अनावश्‍यक भीड़ को रोकने के लिए विजिटर पॉलिसी लागू किया गया था। इस पॉलिसी के लागू होने से भर्ती मरीजों और चिकित्‍सकों को काफी सहुलियतें मिलीं जिसकी सराहना हुई। इससे उत्‍साहित गाजीपुर मेडिकल कालेज का प्रशासन आज से गोराबाजार स्थित 300 के अस्‍पताल में विजिटर पॉलिसी स्‍कीम लागू कर दिया है। इस संदर्भ में मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रो. डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि मरीजों के बेहतर सुविधा, उत्‍तम उपचार, और चिकित्‍सकों के सहुलियत के लिए विजिटर पॉलिसी लागू की गयी है। एक भर्ती मरीज पर दो विजिटिंग पास जारी किया जायेगा। मरीज के पास केवल एक ही व्‍यक्ति रहेगा। निर्धारित विजिटिंग समय में पास के साथ अधिकतम तीन व्‍यक्ति ही मरीज से मिलने जा सकते हैं। खांसी, सर्दी या संक्रमित व्‍यक्ति मरीज से नहीं मिल सकते हैं। मरीज की गोपनीयता को ध्‍यान में रखते हुए मरीज के परिजन अस्‍पताल परिसर में फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करे। मेडिकल कालेज प्रशासन के अनुमति के बिना फल, खाना, दूध मरीजों में वितरण पूर्णत: वर्जित है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …