Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: तीन महिला चेन स्‍नेचर गिरफ्तार, गंगा घाट पर चुराती थी महिलाओ के गहने

गाजीपुर: तीन महिला चेन स्‍नेचर गिरफ्तार, गंगा घाट पर चुराती थी महिलाओ के गहने

गाजीपुर। थाना कोतवाली  पुलिस द्वारा ददरी घाट पर जिउतिया व्रत के दौरान महिलाओं के गले की चैन/मंगलसूत्र चोरी करने वाली 03 नफर अभियुक्ता को किया गया  गिरफ्तार ।  01 अदद पीली धातु की चेन व 01 अदद पीली धातु की मंगलसूत्र बरामद किया गया । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.09.2025 को उ0नि0  रोहित कुमार द्विवेदी चौकी प्रभारी विशेश्वरगंज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर मय हमराह के साथ सन्दिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्तागण 1. सीमा देवी पत्नी चन्दन निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र करीब 39 वर्ष 2. विमला पत्नी अजय निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ उम्र करीब 45 वर्ष 3. आंचल पुत्री संजय निवासी रजवापुर माफी माहुल बाजार थाना पवई जिला आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से दिनांक 14.09.2024 को ददरी घाट से जिउतिया व्रत के दौरान चोरी गये  चैन/मंगलसूत्र के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 712/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी के 01 अदद पीली धातु की चेन व 01 अदद पीली धातु की मंगलसूत्र बरामद किया गया । गिरफ्तारसुदा अभियुक्तागणो की के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तागण का नाम पता-

  1. सीमा देवी पत्नी चन्दन निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र करीब 39 वर्ष
  2. विमला पत्नी अजय निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ उम्र करीब 45 वर्ष
  3. आंचल पुत्री संजय निवासी रजवापुर माफी माहुल बाजार थाना पवई जिला आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …