Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भगवान विश्‍वकर्मा जयंती पर समाजवादियों ने किया पूजा-अर्चना

भगवान विश्‍वकर्मा जयंती पर समाजवादियों ने किया पूजा-अर्चना

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर पूजन अर्चन और विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर  महासभा के कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन अर्चन और आरती की। संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा भगवान विश्वकर्मा जी को सृष्टि का रचयिता बताते हुए कहा कि विश्व कल्याण में भगवान श्री विश्वकर्मा जी का महान योगदान रहा है। देवी देवताओं को अस्त्र-शस्त्र उपलब्ध कराने वाले भगवान विश्वकर्मा जी ने जबभी विश्व कल्याण की जरूरत पड़ी है तब तब भगवान विश्वकर्मा ने मदद की है। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती पर होने वाले सार्वजनिक अवकाश को योगी सरकार द्वारा निरस्त किये जाने पर अफसोस जताते हुए इसे विश्वकर्मा समाज के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा देवी देवताओं और मंदिर मस्ज़िदों में वोट तलाशती है। यह सरकार किसी भी धर्म और देवी देवताओं के प्रति ईमानदार नहीं हैं। वोट तलाशना ही इसका मुख्य मकसद। उन्होंने भाजपा को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा भाजपा की वोट चोरी रोकने के लिए पीडीए समाज आगे आयें। विधायक जै किशन साहू ने  भाजपा सरकार को पीडीए तबके का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार पीडीए तबके के गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित तथा उसके संवैधानिक अधिकार और अवसरों को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने अमित शाह और गडकरी के बेटों की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचारी चेहरा उजागर हो गया है। उत्तर प्रदेश में लूट की पराकाष्ठा है, तहसील थाने लूट और भ्रष्टाचार के अड्डे बन गये है। मंहगाई, बेरोजगारी से नौजवान तबाह और गलत रास्ते पर जाने को मजबूर हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है।  कानून और आमजन की सुरक्षा के जिम्मेदार अधिवक्ता और पुलिस कर्मी स्वयं एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। जो सरकार अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है उस सरकार से आमजन की सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी होगी। इस अवसर पर नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बिन्दु बाला बिंद और सदर विधानसभा की महिला सभा की अध्यक्ष सुषमा बिंद का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और बधाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, राम अवतार तार विश्वकर्मा, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, हरेंद्र विश्वकर्मा,अशोक कुमार बिन्द,रवि विश्वकर्मा ,रमाशंकर राजभर, बलिराम विश्वकर्मा,मारकन्डेय यादव ,आजाद राय,जगत मोहन बिंद, आत्मा यादव, शशिकांत जयराम भारती आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …