Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नगर पंचायत सादात में नई स्‍वकर प्रणाली का व्‍यापारियो ने किया विरोध, सौंपा पत्रक

नगर पंचायत सादात में नई स्‍वकर प्रणाली का व्‍यापारियो ने किया विरोध, सौंपा पत्रक

गाजीपुर। सादात में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नई स्वकर प्रणाली का विरोध करते हुए मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर ईओ सोनल जैन को एक ज्ञापन सौंपा। नागरिकों का कहना है कि यह प्रणाली गरीबों पर भारी बोझ डालेगी और इसे जनहित को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह निरस्त किया जाए। यह नई प्रणाली नगर के गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों पर भारी बोझ डालने का काम करेगी। नागरिकों ने नई स्वकर प्रणाली पर विरोध जताते हुए कहा कि सुविधाएं देने की बजाय नगरवासियों पर टैक्स का बोझ बढ़ाने के लिए नई स्वकर व्यवस्था की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया कि वर्तमान टैक्स दर पर अधिकतम 5 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी की जाए। नगर में लगभग 70 प्रतिशत से अधिक लोग अंत्योदय या पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। ऐसे में नगर प्रशासन द्वारा नई स्वकर प्रणाली लागू करना गरीब वर्ग के साथ अन्याय होगा। ईओ सोनल जैन और चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव सोनू से मांग किया कि नई व्यवस्था का यह फैसला नगर की गरीब जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए पूर्णतः निरस्त किया जाय। इस मौके पर अनिल कुमार शर्मा, रामानन्द जायसवाल, यशवंत वर्मा, प्यारे मद्धेशिया, सुनील गुप्ता, योगेन्द्र पाल, काशी कुशवाहा, भगवान दास गुप्ता, विजय वर्मा, सभासद आजाद अली, सचिन सोनकर, सुरेन्द्र मद्धेशिया, राजू मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे। ईओ सोनल जैन ने कहा कि शासन की मंशानुरूप इस नई कर प्रणाली को लागू कराने के लिए सर्वे कराया जा रहा है, जिसका आगामी समय में नगरवासियों को ही लाभ मिलेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …