Breaking News
Home / खेल / गाजीपुर: जिला स्‍तरीय खेलों के लिए नेहरू स्‍टेडियम में होगा ट्रायल, टाइमटेबल जारी

गाजीपुर: जिला स्‍तरीय खेलों के लिए नेहरू स्‍टेडियम में होगा ट्रायल, टाइमटेबल जारी

गाजीपुर। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी वाराणसी के आदेश पर जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वावधान में बालक/बालिकाओ की जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स निम्न तिथियो में प्रातः 10.00 बजे से जिला खेल कार्यालय नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जाना सुनिश्चित हुआ है, इच्छुक बालक/बालिकये अपनी प्रविष्टि उक्त तिथियो में प्रातः 09.30 बजे तक दे सकते है, साथ ही पात्रता प्रमाण पत्र, नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या से प्रमाणित प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता जिला स्तर पर चयन/ट्रायल्स का प्रातः 10.00 बजे, मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल्स  प्रातः 9.00 बजे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि के साथ स्थान चिन्हित किया गया है। जिसमें प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता। सबजूनियर बालक कुश्ती- आयु गणना वर्ष 2008-09 (16-17 वर्ष मान्य है) और 2010 (15 वर्ष) वाले खिलाड़ी चिकित्सा प्रमाण पत्र और माता-पिता के प्रमाण पत्र के साथ भाग लेने की तिथि 17 सितम्बर, 2025, मण्डल स्तर पर 19 सिम्बर, 2025 एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि 04-06 अक्टूबर, 2025 तक आगरा में खेला जायेगा। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता जन्मतिथि 01 जनवरी 2010 या उसके बाद जन्में तथा 31 दिसम्बर 2011 के बाद पैदा ना हुए खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला स्तर की तिथि 18 सितम्बर, 2025, मण्डल स्तर पर 19 सितम्बर, 2025 एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तिथि 21-28 सितम्बर, 2025 को आगरा में। प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता (आयु 31 दिसम्बर 2025 को 16 वर्ष या उससे कम अर्थात जन्मतिथि 01-01-2010 के बाद की हो)  वजन – 55 किग्रा0 या उससे कम हो जिला स्तर की तिथि 20 सितम्बर, 2025, मण्डल स्तर पर 22 सितम्बर, 2025 एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तिथि 24-26 सितम्बर, 2025 को कासगंज में किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …