Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नोनहरा प्रकरण में जाति और धर्म के नाम पर नही फैलाये वैमनस्‍यता- अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी

नोनहरा प्रकरण में जाति और धर्म के नाम पर नही फैलाये वैमनस्‍यता- अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी

गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ने बताया कि नोनहरा थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर निवासी सीताराम उपाध्‍याय की 11 सितंबर को आसामायिक मृत्‍यु हो गयी। हम सभी लोगो को इसका गहरा दुख है, कुछ लोगो का आरोप है कि 9 सितंबर को थाना नोनहरा से कुछ लोगो को हटाया गया था जिसमें चोंट के चलते सीताराम उपाध्‍याय की मृत्‍यु हो गयी। उन्‍होने बताया कि इस घटना के सही तथ्‍यों को जानने के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर ने मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है, जांच के बाद जो निष्‍कर्ष निकलेगा उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। जांच प्रभावित न हो इस‍के लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने थानाध्‍यक्ष सहित छह पुलिसकर्मियो को निलंबित कर दिया है और पांच को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि मैं और उप पुलिस महानिरीक्षक, एसपी गाजीपुर परिजनो से मिलकर उनकी बातों को सुनकर हर तरह से सामाधान करने का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस कार्रवाई से परिजन संतुष्‍ट है। उन्‍होने समस्‍त जनपदवासियो से अपील किया है कि इस प्रकरण जाति और धर्म के आधार पर वैमनस्‍यता फैलाने का प्रयास नही करें। मैं और मेरा पुलिसबल पूरी निष्‍पक्ष और पारदर्शिता के साथ इस प्रकरण में कार्य कर रहें है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …