Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्‍यदेव आईटीआई के 300 विद्यार्थियों का हुआ मारुति सुजुकी कंपनी में चयन, हरी झंडी दिखाकर अहमदाबाद किया रवाना   

सत्‍यदेव आईटीआई के 300 विद्यार्थियों का हुआ मारुति सुजुकी कंपनी में चयन, हरी झंडी दिखाकर अहमदाबाद किया रवाना   

गाजीपुर। आज सत्यदेव प्राइवेट आई टी आई गाज़ीपुर से 23 अगस्त को कुल 300 बच्चों का चयन मारुति सुजुकी कंपनी अहमदाबाद के लिए हुआ था।इन्हें 8 घंटे के कार्य के लिए 25300 रुपए मासिक वेतन मिलेगा। चयन के लिए एच आर पुनीत सिंह जी की टीम आई थी। चयन प्रक्रिया सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर के एम डी प्रोo सानंद सिंह जी के सानिध्य में आयोजित थी।आज सत्यदेव देव डिग्री कालेज के प्रांगण से कुल चयनित छात्रों में से 125  छात्रों को डा o प्रीति सिंह डायरेक्टर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने चन्दन का टीका लगा कर और बस को हरी झंडी दिखा कर विदा किया। विदाई के समय सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, स्टेटिक डायरेक्टर अमित सिंह रघुवंशी, कोऑर्डिनेटर डॉ o राम चन्द्र दूबे,सत्यदेव प्राइवेट आई टी आई स्कूल के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुनील कुमार सिंह,प्राध्यापक अरविंद विश्वकर्माजी, बेचन यादव और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …