Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सनबीम स्कूल महाराजगंज गाज़ीपुर के विद्यार्थियों ने SSKFI राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में हासिल की शानदार सफलता

सनबीम स्कूल महाराजगंज गाज़ीपुर के विद्यार्थियों ने SSKFI राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में हासिल की शानदार सफलता

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने वाराणसी के सारनाथ में आयोजित SSKFI State Level Karate Championship  में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 7 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 4 के छात्र यशस्वी सिंह यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण पदक एवं 1 कांस्य पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की और विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीते: कक्षा 7 से – अयन एवं युवराज आर्या (सिल्वर/ब्रॉन्ज) कक्षा 4 से – प्रतीक राजभर एवं सुरभि गुप्ता (सिल्वर/ब्रॉन्ज) कक्षा 2 से – अरिजीत सिंह (सिल्वर/ब्रॉन्ज) कक्षा 1 से – आराध्या, अदिति एवं रक्षिता राय (सिल्वर/ब्रॉन्ज) इन विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य तहसीन आब्दि ने कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास को दर्शाती है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन से विद्यार्थी भविष्य में और भी बड़े मुकाम हासिल करेंगे। विद्यालय के चेयरमैन श्री के. पी. सिंह जी ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है और विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेगा। विद्यालय की वाइस चेयरमैन श्रीमती शोभा सिंह जी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय की निदेशक श्रीमती स्मिता सिंह जी ने  विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक श्री नवीन कुमार सिंह जी ने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय शिक्षा और खेल दोनों ही क्षेत्रों में विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करने हेतु समर्पित है। श्री निदेशक प्रवीण कुमार सिंह जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटर सरोन जालान तथा को आर्डिनेटर सानिया, सिदरा एवं शुभदा ने भी इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को बधाई दी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …