Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस पर डॉ. नीरज हुए सम्मानित

विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस पर डॉ. नीरज हुए सम्मानित

गाजीपुर। भौतिक चिकित्सा विभिन्न रोगों, विकृतियों और चुनौतियों से शीघ्र स्वस्थ होने में जादुई प्रभावों की प्रारंभिक अनुभूति को दर्शाता है। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर कानपुर के एक राष्ट्रीय फिजियो सम्मेलन में राधिका रूरल स्कूल बभनौली के मैनेजर डॉ नीरज यादव को वरिष्ठ शिक्षाविद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कानपुर के राजेन्द्र स्वरूप कला प्रदर्शनी केंद्र में फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन द्वारा डॉ नीरज को फिजियोथेरेपी के शैक्षणिक विकास में दीर्घकालिक उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया। डॉ नीरज यादव ने बताया कि भौतिक चिकित्सा लोगों को जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द के इलाज व जीवनशैली में बदलाव के महत्व के बारे में शिक्षित भी किए जाते हैं। लंबे समय तक चलने वाले दर्द, पुराने दर्द या चोट के लिए फिजियोथेरेपी सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। यह हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाने और बेहतर महसूस करने में मदद करती है। राधिका रूरल स्कूल बभनौली के सभी शिक्षक एवं संभ्रांत नागरिकों ने डॉ नीरज के इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया। डॉ आशुतोष पांडेय ने कहा कि फिजियोथेरेपिस्ट न केवल दर्द के इलाज में बल्कि उसके स्रोत के इलाज में भी माहिर होते हैं। फिजियोथेरेपी के एक सत्र में व्यक्ति कम प्रभाव वाले एरोबिक प्रशिक्षण, शक्तिवर्धक व्यायाम, दर्द निवारक व्यायाम और स्ट्रेचिंग का मिश्रण कर सकता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …