गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76 वें जन्मदिन 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की जिला कार्यशाला आज जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने कहा कि गर्व की बात है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता,चिकित्सा परिक्षण शिविर जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाता है।जो सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि यह निष्ठा निहित व्यवहार देश की करोड़ों लोगों की सहभागिता के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर सशक्त और मजबूत होकर विदेशी चौधराहट को नकारते हुए भारत के सम्मान व स्वाभिमान के लिए बिना दबाव में काम कर रहा है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा गांधी व शास्त्री जयंती तक विगत कई वर्षों से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की विचारधारा से जुड़े हुए लोगो द्वारा यह सभी कार्यक्रम वोट के दृष्टि से नहीं बल्कि मानव सेवा के निमित्त किया जाने वाला महत्वपूर्ण कार्य है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2014 के बाद देश में जन सेवा व राष्ट्र सेवा के प्रति भारत के राजनीति में यह कार्य संस्कृति विकसित हुई है।जो वोट के लिए नहीं बल्कि देश को विकसित भारत बनाने के लिए किया जा रहा है। ओमप्रकाश राय ने 17 सितम्बर को जिला स्तर पर रक्तदान कार्यक्रम से लेकर दो अक्टूबर तक होने वाले सभी कार्यक्रम को विस्तार से रखा जिससे रक्त दान, वृक्षारोपण, चिकित्सा शिविर, दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण, प्रबुद्ध संवाद,25 सितम्बर को पं दीनदयाल उपाध्याय गोष्ठी, स्वदेशी मेला, प्रदर्शनी, नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।और कहा कि इस कार्यक्रम के मद्देनजर जिले के सभी 34 मंडलों की कार्यशाला 12 सितम्बर को एक साथ मंडलों में होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त कर कार्यशाला का समापन किया । कार्यशाला को पूर्व विधान परिषद सदस्य डा केदारनाथ सिंह , जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेंद्र राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,ब्लाक प्रमुख सीता सिंह,रामनरेश कुशवाहा, रमेश सिंह पप्पू, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, अखिलेश राय, शैलेश राम गुलाम कादिर राइनी जितेंद्र नाथ पांडेय, साधना राय, लालसा भारद्वाज, गर्वजीत सिंह,आलोक शर्मा सभी जिला पदाधिकारी, वर्तमान व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..