ग़ाज़ीपुर।नंदगंज बाजार के पश्चिम रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए पिछले अप्रैल माह में उ.प्र सेतु निगम द्वारा बहुत ही तेज रफ्तार में पिलर आदि का कार्य किया जा रहा था लेकिन अचानक ओवर ब्रिज का कार्य रोक दिया गया और उसी स्थित में कार्य छोड़ कर चले गए।सोमवार को सुबह से ही तीन माह के बाद बाद फिर से कार्य शुरू कर दिया जिससे क्षेत्र के लोगो में हर्ष है । अप्रैल माह में जब पिलर बनाने का कार्य शुरू किया गया था उसी समय भारी वाहनों के लिए ब्रेकेटीन लगाया था जो आज तक उसी तरह लगा हुआ है छोटे वाहन और स्कूल बस वन वे रास्ते से जा रहे है। जब से रेलवे की बड़ी लाइन बनी है तभी से काफी संख्या में ट्रेनों का आने जाने का सिलसिला जारी है।जाम से निजात पाने के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा था जो अचानक बंद कर दिया गया था काफी इंतेज़ार के बाद अब जाकर फिर से तीन माह बाद कार्य शुरू किया गया है। जिससे लोगों को उम्मीद है कि अब ओवर ब्रिज जल्द ही बन जाएगा जिससे क्रासिंग पर जाम लगने की समस्या दूर हो जाएगी।ओवर ब्रिज बनने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..