Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी में सम्‍मान समारोह का हुआ आयोजन

गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी में सम्‍मान समारोह का हुआ आयोजन

गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के 9वें वर्षगांठ पर बृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से आहर्निष योगदान देने वाले जनपद के एक शिक्षक को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाता है, इस वर्ष ई. श्री माधव कृष्ण जी को वर्ष 2025 के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया , साथ ही एकेडमी के श्रीजेश कुमार, अजय यादव और अनुष्का कुमारी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्राप्त हुआ। अतिथि दीर्घा में जिला जज (मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण) संजय हरि शुक्ला, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रूपेश रंजन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलख कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी जी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि स्वरूप अंतरराष्ट्रीय संगीत साधक पं. पूरन महाराज, पं. शंकर मिश्रा, भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले तारकेश्वर मिश्र रही, सीओ मोहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय, मिसेज इंडिया 2024 श्रीमती मधु यादव, सत्यदेव कॉलेज के निदेशक डॉ. सानंद सिंह, डॉ. आर. एन. तिवारी आदि गणमान्य उपस्थित रहें , कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में 6 वर्ष के अथर्व पाण्डेय ने शास्त्रीय राग दुर्गा सुनाकर एवं 10 वर्ष की आयु में विश्व के कई देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी कुमारी अवंतिका ने सोलो तबला वादन करके मौसम ही बदल दिया, प्रख्यात लोक कलाकार श्री राम अलम सिंह ने राही जी की लिखी गीतों से लोगों को लोक परंपराओं के रस में डुबो दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय गीता गुरुकुल फाउंडेशन मिशिगन-अमेरिका के संस्थापक योगी आनंद जी ने किया, अंत में रक्षक परिवार के अध्यक्ष नागेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उपस्थित सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, गीता जी एवं तुलसी की माला भेंट कर सम्मानित किया , एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्यानिवास पाण्डेय ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से सकुशल आयोजित हो रहे उत्सव में लगातार भव्यता बढ़ती जा रही है, साथ ही आगामी वर्ष के आयोजन में अलग अलग संगीत घरानों से कुल 5 अंतरराष्ट्रीय स्तर के पद्मश्री एवं पद्मभूषण कलाकारों की प्रस्तुति होगी , मुख्य अतिथि ने कहा कि गाजीपुर जनपद में संगीत के प्रति लोगों का जो दृष्टीकोण था उसे गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी ने बदलने का कार्य किया है और अपनी शास्त्रीय तथा लोक की परंपराओं को जीवित रखने हेतु इस तरह के आयोजन शायद ये एकेडमी ही कर सकती है जहां एक छत के नीचे इतने बड़े बड़े संगीत विद्वानों की उपस्थिति हो रही हो वहां मां शारदा का वास अवश्य होगा। कार्यक्रम का संचालन आकाश विजय त्रिपाठी ने किया ,आयोजन में डॉ. श्रीकांत पाण्डेय, अमर नाथ तिवारी, विन स्टोर ग्लोबल कंपनी के सीएमडी रमाकांत सिंह, नागेश मिश्रा, आनंद प्रकाश अग्रवाल, एड. रविशंकर, दिलीप आर्य, पुष्पेंद्र पाण्डेय, राजेश्वर सिंह, सौरभ जायसवाल, विनीत चौहान, बच्चन सिंह, आशुतोष पाण्डेय एवं एकेडमी के सभी विद्यार्थियों ने विशेष योगदान दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …