Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर के प्रथम गुरुकुल वेद विद्यालय का डॉ. सानंद सिंह व डॉ. प्रीति सिंह ने विधि-विधान से किया शुभारंभ

गाजीपुर के प्रथम गुरुकुल वेद विद्यालय का डॉ. सानंद सिंह व डॉ. प्रीति सिंह ने विधि-विधान से किया शुभारंभ

गाजीपुर। सत्यदेव कॉलेज के प्रबन्ध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह और डॉक्टर प्रीति सिंह ने स्वामी योगी आनंद जी और देव पूजन से किया शुभारंभ। आज डॉक्टर सानंद सिंह ने अपनी बात रखी और कहा कि गाजीपुर की  महान धरती जो सदैव से ही ऋषियों मुनियों को आकर्षित करती रही है ,जहां की पुण्य भूमि पर मां गंगा सभी को सर्वशुलभ उत्तम स्वास्थ्य दर्शन देती हैं । ऐसी ही माटी पर गीता गुरुकुल  मिशन मिशिगन अमेरिका के संस्थापक, पूज्य गुरुदेव स्वामी योगी आनंद जी का संकल्प ज्योति प्रकाश में बदल रहा है।  उनकी वर्षों की तपस्या ने आज मूर्त रूप लिया है । अपने गांव की माटी पर ब्राह्मण सुकुमार बटुक को ज्ञानवान ब्राह्मण बनाने का उन्होंने मार्ग दिया है । स्वामी जी लगातार बचपन से ही पावन ग्रंथ गीता को लेकर के समाज में अनेक कक्षाएं भी लेते रहे हैं । अनेकों सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनकी बोली हुई वाणी है। अपने प्रभाव से हजारों शिष्यों को देश और दुनिया में पावन गीता से सुपरिचित करने का नाम है योगी आनंद जी। सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के वह पैटर्न सुप्रीमो है और हम सभी के पारिवारिक आचार्य भी हैं । अत्यंत आदरणीय हैं। आज उनके आमंत्रण पर उसे वेद विद्यालय गुरुकुल के प्रथम कक्षा के शुभारंभ पर सपत्नीक पहुंचने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। हम लोगों ने पूजन किया और सभी का अभिनंदन किया आज से वेद विद्यालय गुरुकुल का शुभारंभ हुआ। पूजन अर्चन और वह ज्ञान की है परंपरा हम सब का मार्ग पावन करें ऐसी ही प्रार्थना हम करते हैं।  ब्राह्मण का होना, संस्कारों का होना है।

ब्राह्मण का होना, विद्या का होना है ।

ब्राह्मण का होना जीवन में आदर्श का होना है।।

इसलिए इस संतुलन को आज स्वामी योगी आनंद जी ने अपने कर्म से ज्योति का पथ दिया है।  गाजीपुर जनपद हम सभी सत्यदेव परिवार आपके प्रति कृतज्ञता पूर्वक आभार व्यक्त करता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …