Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: राज्‍य स्‍तरीय पुरस्‍कार प्राप्‍त शिक्षिका ऋतु श्रीवास्तव का हुआ सम्‍मान

गाजीपुर: राज्‍य स्‍तरीय पुरस्‍कार प्राप्‍त शिक्षिका ऋतु श्रीवास्तव का हुआ सम्‍मान

गाजीपुर। प्राथमिक शिक्षा में कड़ी मेहनत व अप्रतिम रचनात्मक योगदान देकर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर  जनपद का नाम गौरवान्वित करने वाली कंपोजिट विद्यालय डिलिया,ब्लॉक सदर गाजीपुर की शिक्षिका ऋतु श्रीवास्तव को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। श्रीमती श्रीवास्तव को भाजपा जनो ने उनके उत्कृष्ट कार्य तथा शिक्षा के प्रति लग्न व निष्ठा के दृष्टिगत आगामी शिक्षक दिवस के तारतम्य में पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया । तथा श्रेष्ठ व सराहनीय उपलब्धि के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव को भी सराहना के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य  प्रो शोभनाथ यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय, महामंत्री किरन सिंह ,जिला मंत्री संतोष चौहान,आलोक तिवारी पंकज सतीश राय ,मंडल अध्यक्ष अचल सिंह आदि साथ में रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …