Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शेरपुर खुर्द में बाढ़ से टूटी सड़क से लोग बेहाल, आवागमन प्रभावित

शेरपुर खुर्द में बाढ़ से टूटी सड़क से लोग बेहाल, आवागमन प्रभावित

गाजीपुर। भाँवरकोल ब्लॉक अंतर्गत शेरपुर न्याय पंचायत मे विगत दिनों आयी हुई भयंकर बाढ़ से शेरपुर खुर्द के पूरब तरफ की सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों की बहुत फ़जीहत हो रही है। सड़क टूट जाने प्रतिदिन डेरा पर जाने वाले ग्रामीणों को अपने पशुओं की देखभाल एवं कृषि कार्य हेतु कई किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों मिथिलेश राय, ओमप्रकाश राय, राजेश यादव, डॉक्टर आलोक राय इत्यादि ने बताया कि मार्ग के टूट जाने के कारण गाँव से पूरब की तरफ के लोगों का सम्पर्क मुख्य सड़क लगभग टूट सा गया है, लोगों को आवश्यक कार्य एवं आकस्मिक चिकित्सा हेतु बहुत कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि विभाग द्वारा जल्दी से जल्दी मरम्मत कराई जाये ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …