Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर के युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं गैसमैन मुकेश भाई

गाजीपुर के युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं गैसमैन मुकेश भाई

शिवकुमार

गाजीपुर। मेहनत और इमानदारी के बदौलत मुकेश कुमार ने स्‍वरोजगार अपनाकर जिले के युवाओं के सामने एक मिसाल प्रस्‍तुत की है। अब उनकी पहचान गैस मैन मुकेश कुमार की हो गयी है। मुकेश कुमार के पिता रामजी भाई पटेल गुजराती करीब पांच दशक पहले गुजरात से आकर गाजीपुर के अस्‍पतालों, कल-कारखानों में आक्‍सीजन गैस सप्‍लाई का काम करते थे। पिता के निधन के बाद मुकेश कुमार ने नौकरी का मोह छोड़कर स्‍वयं आक्‍सीजन गैस के व्‍यवसाय में जुट गये। ;धीरे-;धीरे मुकेश कुमार ने आक्‍सीजन के साथ-साथ co2  गैस, आगर्न गैस, नाइट्रस व नाइट्रोजन गैस का भी सप्‍लाई करने लगे। कोरोना काल में सरकारी और प्राइवेट अस्‍पतालों में आक्‍सीजन गैस की अनवरत सप्‍लाई कर हजारो लोगों की जान बचायी। तत्‍कालीन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने इस कायर् के लिए इनकी सराहना भी किया। मुकेश कुमार ने बढ़ते आक्‍सीजन गैस के मांग को देखते हुए फतेउल्‍लाहपुर में आक्‍सीजन गैस रिफलिंग प्‍लांट की स्थापना इसप्‍लांट से प्रतिमाह हजारो सिलेंडर आक्‍सीजन गैस सरकारी और प्राइवेट अस्‍पतालों में सप्‍लाई की जाती है। इसके अलावा कल-कारखानों में भी भेजा जाता है। मुकेश कुमार ने बताया कि अब मुझे जनपदवासी गैसमैन मुकेश कुमार के नाम से बुलाते है। उन्‍होने युवाओं से अपील किया है कि सरकारी नौकरियों के पीछे नहीं भागे अपना रोजगार स्‍थापित कर दूसरों को नौकरी दें।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …