गाजीपुर। तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी), पी०जी० कालेज, ग़ाज़ीपुर के सभागार में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का प्रारम्भ डा० अजीत प्रताप सिंह गौतम, सहायक निदेशक के द्वारा बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया | कार्यक्रम का आयोजन बी०सी०एo में नवागत छात्रों के उन्मुखीकरण हेतु किया गया था, जिसमें समस्त छात्रों में एक नए जोश एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया | जनपद गाजीपुर में डा० एoपी०जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्विद्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा सम्बद्ध यह पहला संस्थान बन गया जहाँ बी०सी०एo (ए०केoटीoयू० से सम्बद्ध) पाठ्यक्रम का संचालन प्रारंभ हुआ जो जनपद के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है| संस्थान के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ०प्र० के प्रयासों और डा० एoपी०जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्विद्यालय, उत्तर प्रदेश के कुलपति प्रो० जे० पी० पाण्डेय के सहयोग से जनपद में बी०सी०एo की मान्यता संभव हो सकी जिससे जनपद के छात्र उच्च गुणवता तकनीकी शिक्षा सुगमता से प्राप्त कर सकेंगे| डा० अजीत प्रताप सिंह गौतम ने समस्त नवप्रवेषित छात्र-छात्राओं को बधाइयाँ देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की | उच्च गुन्वातापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हुए संस्थान में रिसर्च कंप्यूटर लैब भी स्थापित की गयी है जिसका लाभ पी०जी० कॉलेज गाजीपुर में अध्ययनरत शोध छात्र भी ले रहे हैं| डा० अभिषेक सिंह ने कार्यक्रम में छात्रों को शैक्षणिक गतिविधयों के साथ साथ अनुशासनात्मक एवं शैक्षणिक सम्बन्धित गतिविधियों से अवगत कराया तथा साथ हीं छात्रों को उनके ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के बारे में समझाया | डा० अजातशत्रु सिंह ने संस्थान के पठन पाठन के आवश्यक दिशा निर्देशों को बताकर उनके अनुपालन हेतु जानकारी प्रदान की | कार्यक्रम का संयोजन और संचालन डा० अमित प्रताप ने किया|
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..