Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: दलहन-तिलहन बीज के लिए दर्शन-2 पोर्टल पर करें आवेदन

गाजीपुर: दलहन-तिलहन बीज के लिए दर्शन-2 पोर्टल पर करें आवेदन

गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा दलहनी एवं तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सहायतित निःशुल्क दलहन/तिलहन बीज मिनीकिट एवं प्रसार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत चना, मटर, मसूर, एवं सरसों फसल का बीज मिनीकिट कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि विभाग के अनुसार पंजीकृत कृषक 1 सितम्बर से 25 सितम्बर तक दर्शन-2 पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चना, मटर, और मसूर में से किसी एक फसल हेतु मिनीकिट का आवेदन किया जा सकेगा, जबकि सरसों का मिनीकिट एक कृषक को केवल एक ही मिलेगा। आवेदनकर्ता कृषक के पास कृषि योग्य भूमि होना अनिवार्य हैं। विकास खण्डवार निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित कृषकों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भंडारों से बीज मिनीकिट वितरित किए जाएगें। कृषि विभाग ने कृषक भाईयों से अपील की है कि जो किसान आगामी रवी सीजन में चना, मटर, मसूर तथा सरसों की खेती करना चाहते हैं, वे निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल ंहतप-कंतेींद.नच.हवअ.पद पर समय से अपना ऑन लाइन आवेदन अवश्य करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …