Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: वोट का अधिकार छिनना चाहती है भाजपा सरकार- सपा प्रदेश अध्‍यक्ष श्‍यामलाल पाल

गाजीपुर: वोट का अधिकार छिनना चाहती है भाजपा सरकार- सपा प्रदेश अध्‍यक्ष श्‍यामलाल पाल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के पुर्व जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अर्जुन राय जी की पुण्यतिथि पर उनके गांव पिपनार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस अवसर पर अर्जुन राय जी के पुत्र और समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आजाद राय ने प्रदेश अध्यक्ष जी  एवं सभी अतिथियों का अंगम् वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।इस श्रृद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अर्जुन राय जी बहुत ही कर्मठ और समर्पित पार्टी के नेता होने के साथ साथ समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। थे। वह आजीवन गरीबों और शोषितों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे। वह जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने कहा कि आज जब देश की सरकार लोकतंत्र और संविधान पर लगातार हमले कर रही है ऐसे दौर में पार्टी को अर्जुन राय जी जैसे मजबूत सिपाही की जरूरत है । उन्होंने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एस आई आर  कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार वोट के अधिकार को छिनना चाहती है लेकिन जनता भाजपा सरकार के इस नापाक मंसूबे के खिलाफ उठ खड़ी हुई है। यह सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है। वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ रही भीड़ और मिल रहे जनसमर्थन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को बदनाम करने के लिए भाजपा गाली गलौज और हिंसा पर उतारू हो गयी है। आने वाले दिनों में देश की जनता  देश और देश के अन्य प्रदेशों में हुकूमत कर रही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है, चुनाव आयोग भी भाजपा से मिलकर जनता के साथ चल कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार देश के लोकतंत्र, संविधान, साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सद्भाव और धर्म निरपेक्ष स्वरूप के लिए खतरा बन गई है। इसको सत्ता से बेदखल करने के लिए पीडीए समाज को एकजुट होने की जरूरत है। इस श्रृद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से  विधान परिषद सदस्य माननीय आशुतोष सिन्हा,विधायक जै किशन साहू, विधायक अंकित भारती, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पुर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव,लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, ब्लाक प्रमुख हीरा लाल,ई.आशीष यादव राहुल, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, कमलेश यादव, गोविंद यादव, राम विजय चौहान, आत्मा यादव, अविनाश विधार्थी,,श्री राम गौतम, कमलेश सोनकर, डॉ जय सिंह पप्पू, पंकज प्रधान, अंजनी यादव आदि मौजूद थे। इस श्रृद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन  जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। इस कार्यक्रम के संयोजक आजाद राय ने  सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष जी ने बड़ी बाग चुंगी पर पुर्व विधान परिषद सदस्य स्व.बच्चा यादव के आवास पर आकर निधनोपरांत उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …