गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 31.08.2025 को थाना कासिमाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-323/25 धारा 2b(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम ,1986 में वांछित मृत माफिया मुख्तार अंसारी गैंग IS.-191 का सहयोगी, गैंग D-131 का सरगना व थाना कासिमाबाद कोतवाली का टाप-10 अपराधी रेयाज अहमद अंसारी पुत्र स्व0 अब्दुल मन्नान निवासी वार्ड नं0-11 दक्षिण मुहल्ला बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर (नगर पंचायत बहादुरगंज का चेयरमैन) को थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
अपराध करने का तरीका-
अपने व अपने गैंग के सदस्यों के आर्थिक व भौतिक दुनियाबी लाभ हेतु रंगदारी वसूलने व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छल करने तथा लोगों की सम्पत्ति पर छल पूर्वक कब्जा करनें जैसे जघन्य अपराध करना
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..