Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्‍न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्‍न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

गाजीपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक रविवार को  जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में ग्रापए के  जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें संगठन को सशक्त एवं गतिशील बनाने के लिए जिला व तहसील स्तर पर नियमित बैठकें करने पर जोर दिया गया। ग्रापए के प्रिन्ट मीडिया के  पत्रकारों की तहसील एवं थानावार सूची बनाकर  जिलाधिकारी के मंशानुरूप जिला सूचना कार्यालय को  उपलब्ध कराने पर विचार विमर्श के साथ तहसील अध्यक्षों से सूची मांगी गयी। एक प्रस्ताव में जिला सम्मेलन कराने व स्मारिका निकालने पर सभी  ने सहमति प्रदान की। बैठक में मंडलीय अध्यक्ष विंदेश्वरी सिंह ने प्रदेशीय कार्यकारिणी द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि जिला संगठन को मजबूती हेतु नियमित बैठकें होना बहुत ही जरुरी है। उन्होंने सदस्यों के ग्रुप बीमा कराने के लिये किसी बीमा एजेन्ट से वार्ता करके सस्ते दर में बीमा कराने का सुझाव दिया। जिला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी तहसील अध्यक्षों से प्रतिमाह नियमित बैठक आयोजित करने तथा उस बैठक की सूचना जिलाध्यक्ष को देने की बात कही। ताकि उन बैठकों में जिला का कोई पदाधिकारी सहभागिता कर सके। तहसीलों की बैठकों में की गयी चर्चाओं एवं सहमति को अपने  जिला ग्रुप में फोटो सहित अवश्य भेजें। अंत में जिलाध्यक्ष  कमलेश कुमार पांडेय ने कहा कि हम संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने सभी तहसील अध्यक्षों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आप अपने-अपने तहसील में पत्रकारों की समस्याओं के संबंध में जो भी समस्या हो, उसे हमें एवं जिला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव को अवश्य अवगत करावें। हमारे साथ पूरी गाजीपुर इकाई आप के साथ हमेशा तत्पर रहेगी।अन्य वक्ताओं में जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  रामावतार यादव ने जिला सम्मेलन कराने एवं  एक स्मारिका भी निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में सैदपुर  तहसील अध्यक्ष प्रहलाद जयसवाल, गाजीपुर सदर तहसील के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, मोहम्मदाबाद के तहसील अध्यक्ष रामविलास पाण्डेय, जमानियां तहसील के प्रतिनिधि विकास सिंह, कासिमाबाद  तहसील के अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जखनियां तहसील के  प्रभारी सुधाकर पाण्डेय आदि सदस्यों ने अपना विचार व्यक्त करते हुए अपना  सुझाव दिया। इस मौके पर कार्यकारिणी के पप्पू यादव,धर्मेन्द्र सिंह, सोमदत्त  कुशवाहा, नन्दलाल गिरी, अरुण कुमार पाण्डेय तथा ‘आज’ के ब्यूरो चीफ अरुण तिवारी आदि  उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …