Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: जिला विद्युत समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

गाजीपुर: जिला विद्युत समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

गाजीपुर! ऊर्जा क्षेत्र में सभी केन्द्रीय योजनाओं, बिजनेस प्लान, जमा योजना व अन्य योजनाओं की समीक्षा एवं क्रियान्यवन के अनुश्रवण हेतु जिला विद्युत समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं संयोजक, जिला विद्युत समिति, गाजीपुर एवं अफजाल अंसारी, सांसद, जनपद-गाजीपुर की अध्यक्षता में राइफल क्लब, गाजीपुर में सम्पन्न की गयी। जनपद गाजीपुर के माननीय विधायक मुहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नु अंसारी, विधायक सदर जयकिशुन साहू, विधायक जमानियॉ के प्रतिनिधि मन्नु सिंह, विधायक जखनियॉ के प्रतिनिधि, सैदपुर विधायक के प्रतिनिध/जनप्रतिनिधिगण एवं विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी संयुक्त रुप से प्रतिभाग किये। सर्व प्रथम इं० विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियन्ता द्वारा सांसद के साथ अन्य उपस्थित विधायक/जनप्रतिनिधियों को बुके भेट करते हुए अभार व्यक्त किये गये एवं जनपद गाजीपुर में विद्युत सम्बन्धी कराये गये कार्यों की विधान सभावार विस्तृत विवरण उपलब्ध करायी गयी। जिसके परिपेक्ष्य में माननीय अध्यक्ष, सांसद, जिलाधिकारी, माननीय विधायक सदर गाजीपुर एवं अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा जनपद गाजीपुर में विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से प्रदान किये जाने हेतु बहुमूल्य सुझाव दिये गये। जिसके आलोक में अधीक्षण अभियन्ता द्वारा समस्त अधिशासी अभियन्ता को शत-प्रतिशत अनुपालन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में अनुपस्थित स्टोर एवं वर्कशाप के अधि0 अभियन्ता को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।  अन्त में अफजाल अंसारी, सासंद एवं अध्यक्ष द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गयी एवं बैठक सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकस अधिकारी, संतोष कुमार वैश्य एवं अन्य विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …