गाजीपुर। नगर के मिश्रवलिया स्थित कमला सेल्स एजेंसी की ओर से बुधवार को बंशीबाजार स्थित एक होटल में एसको जैक्वार प्लम्बर मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर और आसपास के क्षेत्रों से पलम्बर्स शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ एसको जैक्वार के यूपी हेड दीपक पांडेय व कमला एजेंसी के प्रोपराईटर दयाशंकर तिवारी दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में कम्पनी के प्रतिनिधियों मैं दीपक पांडेय सीनियर मैनेजर एसको (UP East), अमित कुमार सिंह असिस्टेंट मैनेजर, अभिषेक श्रीवास्तव ब्रांच सर्विस इंचार्ज, राकेश राय एरिया सर्विस इंचार्ज एवं मोहम्मद सिराज ने एसको जैक्वार कंपनी के नवीनतम प्रोडक्ट्स, उनकी उपयोगिता तथा तकनीकी खूबियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बेहतर इंस्टॉलेशन और ग्राहकों को संतुष्ट करने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया और सवाल-जवाब सत्र के माध्यम से उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। आयोजन के अंत में कमला एजेंसी के प्रोपराईटर दयाशंकर तिवारी व एस्को जैक्वार के यूपी हेड दीपक पांडेय ने उपस्थित लोगों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम न सिर्फ जानकारी बढ़ाने वाला रहा बल्कि आपसी संवाद और अनुभव साझा करने का एक सशक्त मंच भी साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में आये हुए अतिथियो व प्लंबरो के प्रति आभार दयाशंकर तिवारी ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..