Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर मेडिकल कालेज में यूरोलॉजी चिकित्‍सक डा. नंदन राय करेंगे मरीजों का इलाज

गाजीपुर मेडिकल कालेज में यूरोलॉजी चिकित्‍सक डा. नंदन राय करेंगे मरीजों का इलाज

गाजीपुर। महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासी मेडिकल कालेज में यूरोलाजी चिकित्‍सक डा. नंदन राय एमबीबीएस केजीएमयू, एमएस, एमएलएनएमसी इलाहाबाद, एमसीएचआरएमएल लखनऊ मरीजों को सत्‍पाह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को इलाज करेंगे। इस संदर्भ में मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रो. डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि डा. नंदन राय गोराबाजार नई बिल्डिंग प्रथम तल 110डी में मरीजों का इलाज करेंगे। यूरोलॉजी विभाग में किडनी एवं मूत्र मार्ग की पथरी, गुर्दे एवं मूत्र मार्ग के संक्रमण, बार-बार पेशाब आना, पेशाब रुक-रुक कर आना या पेशाब रुक जाना, मूत्राशय संबंधित रोग (पथरी कैंसर, नियंत्रण न रहना आदि) रोगों का इलाज किया जायेगा। प्रोस्‍टेट ग्रंथि‍ समस्‍या, बच्‍चों में जन्‍मजात मूत्र संबंधित रोग, मूत्र तंत्र एंव जननांग से जुड़े जटिल रोगों का इलाज किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …