Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पी.जी. कॉलेज, ग़ाज़ीपुर में आयोजित हुआ युवा उद्यमिता कार्यक्रम 2025

पी.जी. कॉलेज, ग़ाज़ीपुर में आयोजित हुआ युवा उद्यमिता कार्यक्रम 2025

ग़ाज़ीपुर। आविष्कार फाउंडेशन द्वारा पी.जी. कॉलेज, ग़ाज़ीपुर में युवा उद्यमिता कार्यक्रम 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना और स्वरोजगार व स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया, जिन्हें एक विशेष वर्कशॉप के माध्यम से व्यवसायिक सोच, नवाचार और स्टार्टअप की बुनियादी जानकारी दी गई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेंद्र कुमार पांडे के मार्गदर्शन और विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. शशि शेखर, डॉ. नितीश कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव और डॉ. रमेश चंद्र ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में चयनित कॉलेज स्तर की टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी, और विजेता टीम को राज्य स्तरीय बिज़नेस समिट में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में रचनात्मक सोच और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सहायक हैं। आविष्कार फाउंडेशन का यह प्रयास आर्थिक उद्यमिता के माध्यम से सामाजिक समानता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …