Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के निर्वाचक नामावली में ई-बीएलओ मोबाइल एप्‍प का करें प्रयोग  

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के निर्वाचक नामावली में ई-बीएलओ मोबाइल एप्‍प का करें प्रयोग  

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) गाजीपुर ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2026 हेतु पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण, 2025 हेतु तैनात किये गये बी एल ओ द्वारा ई-बी एल ओ मोबाइल एप्प का अधिक से अधिक प्रयोग किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। उन्होने कहा कि ऐसे बी एल ओ जो ई-बी एल ओ मोबाइल एप्प से मतदाताओं की इन्ट्री करेगे,उनको समान्य मानदेय के साथ-साथ मतदाता इन्ट्री हेतु रू0 200.00 का अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। उन्होने बताया कि जनपद मे ई-बी एल ओ एप्प का सर्वाधिक प्रयोग करने वाले 08 बी एल ओ को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी, परन्तु वह बी एल ओ 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की इन्ट्री ई-बी एल ओ मोबाईल एप्प से करेगे। उन्होने बताया कि  जनपद मे ऐसे सर्वोच्च 08 बी एल ओ को अधिकतम मतदाता इन्ट्री हेतु बी एल ओ एप्प का प्रयोग करने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी। प्रथम प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाने वाली धनराशि रूपये 10 हजार, द्वितीय 08 हजार, तृतीय 06 हजार तथा 05 बी एल ओ को सांत्वना प्रोत्साहन धनराशि रूपये 03 हजार प्रदान किये जायेगे। उन्होने पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण, 2025 हेतु जनपद गाजीपुर मे तैनात समस्त बी एल ओ को सूचित किया है कि वे राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशो से अवगत होते हुए पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्य मे अधिक से अधिक ई-बी एल ओ मोबाईल एप्प के माध्यम से मतदाताओं की इन्ट्री का कार्य करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …