Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: यूरिया और अन्‍य खाद के लिए किसान खा रहा है पुलिस लाठी- विधायक वीरेंद्र यादव  

गाजीपुर: यूरिया और अन्‍य खाद के लिए किसान खा रहा है पुलिस लाठी- विधायक वीरेंद्र यादव  

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधानसभा के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होने कहा कि एक तरफ दैवीय आपदा, बरसात और बाढ से प्रदेश की जनता बेहाल है और दूसरी तरफ किसानो को यूरिया और डीएपी खाद के लिए पुलिस की लाठी खानी पड़ रही है। पूरे प्रदेश में खाद के लिए किसान बेहाल है। गाजीपुर की सभी सहकारी समितियो पर भी यही हाल है, विधायक वीरेंद्र यादव ने बताया कि सहकारी समिति‍यो पर कई दिनो बाद एक गाड़ी यूरिया खाद पहुंच रही है जिससे हजारो किसानो के बीच केवल एक-एक बोरी ही खाद मिल पा रहा है, जिसके चलते किसान परेशान और बेहाल है। खाद के लिए किसानो को लाठी भी खानी पड़ रही है। उन्‍होने कहा कि सपा अखिलेश सरकार में किसानो के खाद और पानी के लिए कभी भी परेशान नही होना पड़ा है। भाजपा सरकार केवल किसानो की दुगुनी आमदनी का नारा देकर खाद भी नही दे पा रही है, मजबूरी में किसान पाईवेट दुकानो से दोगुने दाम पर और नकली खाद खरीदने के लिए मजबूर है जिससे किसानो की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …