Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / किराना दुकान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से करीब तीन लाख रुपए का सामान जल कर राख

किराना दुकान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से करीब तीन लाख रुपए का सामान जल कर राख

गाज़ीपुर। नंदगंज के चोचकपुर रोड पर नई सब्जी मंडी के सामने आयुष किराना स्टोर के बगल में उसी के गोदाम में विद्युत शॉर्ट सर्किट की वजह से गोदाम में रक्खा सारा सामान जल कर राख हो गया।जिससे करीब तीन लाख रुपए का नुकसान बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोंचकपुर रोड पर विश्वबंधु जायसवाल के मकान में आयुष जायसवाल  किराना की दुकान करते है उसी से सट कर उनका गोदाम था जिसमें किराना का सामान रखते है।दुकान के प्रोपराइटर आयुष जायसवाल ने बताया कि रात्रि के करीब पौने बारह बजे गोदाम से धुंआ निकल रहा था तभी आस पास के लोगो ने देख लिया ।तभी वहां पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे तब तक  गोदाम में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।वह तो संजोग अच्छा था कि आग बुझाने में कामयाब हो गए नहीं तो बगल की दुकान में आग लग जाती तो काफी नुकसान हो जाता।इसकी सूचना थाने में दे दी गई है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …