Breaking News
Home / अपराध / सड़क दुर्घटना में कीर्तन गायक अवधेश यादव की मौत

सड़क दुर्घटना में कीर्तन गायक अवधेश यादव की मौत

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कागदीपुर गांव के सामने गाजीपुर-कासिमाबाद मार्ग पर देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कीर्तन गायक की मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सुकहां निवासी अवधेश यादव 60 वर्ष जो पराहू बाबा मंदिर पर भंडारे में कीर्तन गाकर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये और गंभीर रुप से घायल हो गये। परिजन उन्‍हे इलाज के लिए जिला अस्‍पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बेटे के तहरीर पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई हो रही है। मृतक अवधेश यादव एक कीर्तन गायक के रुप में चर्चित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …