गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर के द्वारा संचालित सत्यदेव प्राइवेट आई टी आई में आज जिला सेवा योजना के सहयोग से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में आईटी आई परीक्षा उत्तीर्ण मूल लगभग 532 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सुजुकी कंपनी गुजरात से आए एच आर हेड ने लिया।इनमें से 300 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।आई टी आई के प्रिंसिपल इंजीनियर सुनील सिंह यादव जी ने बताया कि चयनित कर्मी को 25300 वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेले का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर के एम डी प्रो o सानंद सिंह जी ,काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय जी, कोऑर्डिनेटर डॉ o राम चन्द्र दूबे जी,प्राचार्य सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गाजीपुर इंजीनियर इंजीनियर दिनेश सिंह यादव जी और प्राचार्य सत्यदेव प्राइवेट आई टी आई कालेज इंजीनियर सुनील सिंह यादव जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर के एम डी प्रो o सानंद सिंह जी ने कहा कि सत्यदेव आईटी आई और पॉलिटेक्निक कॉलेज पूर्वांचल का सर्व श्रेष्ठ संस्थान है।हम साल में कई बार विभिन्न कंपनियों को बुला कर रोजगार मेला के माध्यम से कैंपस सिलेक्शन कराते है। जिससे अधिक से अधिक लोगो को रोजगार दिया जा सके।हम प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत की योजना को 2047 के पूर्व ही पूरा होते देखना चाहते है। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि मेरा आशीर्वाद आप सभी के साथ है ।कंपनी चयन के बाद अपने संसाधन से कालेज से गुजरात तक सभी चयनितों को ले जाएगी।आप सभी को अनुशासित रहकर साक्षात्कार देना है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..