Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सदर ब्‍लाक में महिलाओ को जागरूक करने के लिए चलाया गया कार्यक्रम

सदर ब्‍लाक में महिलाओ को जागरूक करने के लिए चलाया गया कार्यक्रम

गाजीपुर! जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी के मार्गदर्शन के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु महिलाओं एवं बालिकाओ को जागरूक करने हेतु आज दिनांक 22.8.2025 को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन गाजीपुर द्वारा सदर ब्लॉक के मीरानपुर सकरा ग्राम में जागरूकता कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती नेहा राय द्वारा जिला  हब फार एंपावरमेंट कार्य योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को बच्चों के जन्म से पहले पोषण से संबंधित भोजन  और आयरन कैल्शियम गोली लेने  की सलाह दी गई साथ ही बच्चों के जन्म के उपरांत माता को स्तनपान कराने का सलाह दिया गया और समय समय पर रुटीन चेकअप करने के लिए जागरूक किया गया  कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती लक्ष्मी मौर्य के द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना,प्रधानमंत्री मानधन योजना ,मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल विवाह , बाल श्रम, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला  योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना के विषय में जानकारी दी गई।व सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090,1098,181,108,102,112 आदि टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्य कत्री विद्यालय की प्रधानाचार्य अध्यापिका एवं गांव की महिलाएं उपस्थित रही।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …