Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: अघोरपंथ के सबसे बड़े संत है बाबा कीनाराम- जिला पंचायत अध्‍यक्ष

गाजीपुर: अघोरपंथ के सबसे बड़े संत है बाबा कीनाराम- जिला पंचायत अध्‍यक्ष

गाजीपुर। रामपुर माझां ग्राम मे स्थित बाबा कीनाराम कुटिया पर 426 वीं जयन्ती समारोह  धुमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर  प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक,तथा इण्टर कालेज के छात्र व छात्राओं ने रॆली निकाल कर पूरे ग्राम का भ्रमण किया। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा ने कहा बाबा कीनाराम  अघोरपंथ के संस्थापक व  सबसे बङे संत थे जिन्होने अपने संदेश के माध्यम से सम्पूर्ण मानव समाज को एक सूत्र मे पिरो कर मानवता का संदेश दिया। उनका कहना था सभी लोग  परमात्मा के संतान हॆ।कोई छोटा,बङा, नही हॆ। उंच,नीच,छुवाछूत व सामाजिक कुरुतियों को दूर करने लिए संदेश दिया। हमारे देश मे अनेक संत,महात्मा,सदगुरू हुए जिन्होने सम्पूर्ण विश्व को मानवता का संदेश दिया जिसमे अघोराचार्य संत बाबा कीनाराम ने अपने संदेश के माध्यम से सम्पूर्ण मानव समाज को एक नयी दिशा दिया।   सांस्कृतिक कार्यक्रम मे विक्की तिवारी उर्फ पागल बाबा,मनीषलाल यादव,निशा मिश्रा ने अपने गीत व भजन कॆ माध्यम से उपस्थित लोगो का भरपूर मनॊरंजन किया जिससे लोग झूम उठे। इस अवसर पर अघोराचार्य विनय राम, राम अशीष सिंह,तेजबहादुर सिंह ,रामाश्रय सिंह,सोनू यादव,राजू पाण्डेय,रानू सिंह,डा० सुभाष पाण्डेय,राधाशंकर सिंह, अमरनाथ सिंह,अपर आयुक्त जीतेन्द्र नाथ दूबे,अखिलेश सिंह आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …