Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर हिन्दू गौरव दिवस के रूप में उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई। जिला महामंत्री अवधेश राजभर के नेतृत्व मे भाजपा पदाधिकारियों ने कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने कहा कि हिन्दू गौरव दिवस का संदेश समाज में भाई चारा एकता, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक जागरण को मजबूत करेगा। इस अवसर पर भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल, मनोज बिंद, भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह, अभिनव सिंह छोटू, रामेश्वर तिवारी, प्रमोद राय,राम जी बलवंत तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,हर्ष कुशवाहा आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …