Breaking News
Home / अपराध / दबंग संविदा कर्मी की गुंडई, अवर अभियंता का गला दबाकर की मारपीट, हुआ बर्खास्त

दबंग संविदा कर्मी की गुंडई, अवर अभियंता का गला दबाकर की मारपीट, हुआ बर्खास्त

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया के अंतर्गत उपकेंद्र सायर पर तैनात संविदा कर्मी मोहन सिंह यादव पिछले आठ सालों से एक ही जगह तैनात हैं,जो उसी सायर गांव का रहने वाला है। मोहन यादव का इतना वर्चस्व है कि वह सायर उपकेंद्र से निर्गत सभी फीडरो पर उपभोक्ताओं को अपने गुंडई के बल पर चोरी से बिजली उपभोग करवाता है और अवैध वसूली में पिछले कई सालों से लिप्त है, यही नहीं उपकेंद्र सायर पर अपने लड़कों को भी संविदा कर्मी के रूप में रखा है और इन लोगो से अवैध वसूली करवाने में माहिर हैं। वही इसकी शिकायत क्षेत्र के उपभोक्ताओं द्वारा लगातार लखनऊ से लेकर वाराणसी तक ऊर्जा विभाग में की जाती थी जिसमें इसके फीडर सायर पर आज दिनांक 20,08,2025 को ग्राम सायर में अवर अभियंता अंकित गौड़ द्वारा इसी संविदा कर्मी के साथ ग्रामीणों की शिकायत पर विद्युत चेकिंग कर रहे थे जिसमें सभी जगह विद्युत चोरी हो रही थी और इस संविदा कर्मी का सभी जगह नाम आ रहा था जिसमें अवर अभियंता द्वारा चोरी से विद्युत उपभोग कर रहे लोगों के ऊपर कार्यवाही की बात कही तो यह संविदा कर्मी अपनी गुंडई पर उतारू हो गया और गांव में विद्युत उपभोक्ताओं के सामने अवर अभियंता को पटकर गला दबा दिया और जान लेने की कोशिश की जिसमें आनन फानन में किसी तरह इस संविदा कर्मी को ग्रामीणों द्वारा हटाया गया जिसमें अवर अभियंता के साथ जमकर मारपीट किया और भद्दी भद्दी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुवे फरार हो गया। वही अवर अभियंता अपने उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी जिसमें अवर अभियंता ने गहमर थाने में इस संविदा कर्मी मोहन सिंह यादव के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …