गाजीपुर। संगीत प्रेमियों के स्नेह एवं सहयोग से पिछले 10 वर्षों से गाजीपुर में निरन्तर संगीत की अमृत धारा बहा रही “गंधर्व म्यूजिक एकेडमी” के तत्वावधान में विगत वर्षों से आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से अहर्निष योगदान देने वाले एक शिक्षक का चयन कर उन्हें संस्था द्वारा “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया जाता है! विगत वर्ष यह सम्मान नौरंगाबाद के कोचिंग संचालक नागेश मिश्रा जी को प्राप्त हुआ था, उनके पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय, विशेश्वरगंज की सहायक अध्यापिका शीला सिंह जी को तथा उनके पूर्व महाजनटोली के डॉ. आनंद प्रकाश अग्रवाल एवं बिरनो के दीपक श्रीवास्तव जी को इस सम्मान से सम्मानित किया गया था! इस वर्ष इस सम्मान के लिए आदरणीय माधव कृष्णा जी का चयन हुआ है,जो सिंगापुर की अपनी नौकरी छोड़ कर अपने गृह जनपद ग़ाज़ीपुर में लगभग डेढ़ दशक से आज के समय में अंग्रेजी माध्यम से गुरुकुल जैसी परंपराओं से युक्त भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता पर केंद्रित शिक्षा का दान कर रहे हैं !धर्व म्यूजिक एकेडमी के डायरेक्टर विद्यानिवास पाण्डेय ने बताया की पूरे वर्ष चयन की प्रक्रिया चलती रहती है और उनमे से एक नाम चुन कर उन्हे सम्मानित किया जाता है! यह आयोजन दिनांक 07 सितंबर (रविवार) को तुलसी सागर स्थित गंधर्व म्यूजिक एकेडमी पर सुबह 09 बजे से आयोजित होगा, जिसमें अनेकों देशों में संगीत की शिक्षा दे रहे विश्व विख्यात सितार वादक पं० देवब्रत मिश्रा जी प्रसिद्ध लोक कलाकार रामअलम सिंह मधुर जी द्वारा भारतीय शास्त्रीय एवं लोक संगीता की प्रस्तुति भी होनी है !
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..