Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: अनियंत्रित ट्रैक्‍टर घर में घूसा, दो की मौत, तीन घायल, आक्रोशित ग्रामीणो ने किया चक्‍काजाम  

गाजीपुर: अनियंत्रित ट्रैक्‍टर घर में घूसा, दो की मौत, तीन घायल, आक्रोशित ग्रामीणो ने किया चक्‍काजाम  

गाजीपुर। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज मेहनाजपुर मार्ग पर ददरा मोड़ पर भीषण हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रैक्टर एक घर में घुस गया। इससे वहां पर मौजूद छह लोग चपेट में आ गए। जिनमें दो की मौत हो गयी। जबकि घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजा गया है। इधर, घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित लोग मौके पर जुट गए और मार्ग जाम कर दिए। सूचना पर सीओ सैदपुर अनिल कुमार, तहसीलदार हिमांशु सिंह भी पहुंचे। वह प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने में लगे हुए हैं।बताया जा रहा है कि मृतक आज ही मुंबई से आए हुए थे, जो एक तेरहवीं में शामिल होने जाने वाले वाले थे। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं हादसे के शिकार हुए लोगों के परिवार में कोहराम मचा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्‍टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …