Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण का हुआ आयोजन  

शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण का हुआ आयोजन  

गाजीपुर। सादात बीआरसी पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को मजबूत करना है। प्रशिक्षण के सन्दर्भ दाता रविन्द्र यादव ने शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का बेहतर प्रशिक्षण छात्रों के सीखने के अनुभव को बढ़ाएगा। इससे कक्षा में छात्रों की भागीदारी भी बढ़ेगी। प्रशिक्षण में कक्षा तीन की एनसीईआरटी गणित मेला पुस्तक पर विस्तृत चर्चा की गई। संदर्भदाताओं ने वीणा-1 और गणित मेला से जुड़े प्रश्नों का समाधान किया। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भाषा और गणित विषय को सरल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में दो बैच बनाए गए हैं। प्रत्येक बैच में 54 शिक्षक शामिल हैं। कार्यक्रम में सुधीर कुमार यादव, मनोज मिश्रा, रमेश कुमार राय, रंजीत राजभर और मिथिलेश कुमार सहित कुल 108 शिक्षक उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण पांच दिनों तक चलेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …