Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भोजपुरी लोककला प्रदर्शन एवं अंतर्राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी का होगा 23 व 24 अगस्‍त को आयोजन

भोजपुरी लोककला प्रदर्शन एवं अंतर्राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी का होगा 23 व 24 अगस्‍त को आयोजन

गाजीपुर। जीवनोदय शिक्षा समिति, गाजीपुर, पी०जी० कॉलेज, गाजीपुर एवं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर, आर्य महिला पी०जी० कॉलेज, वाराणसी, अन्तराष्ट्रीय भोजपुरी भारत संगम, जवाहरलाल नेहरु कॉलेज, पासीघाट, अरुणांचल प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 23 एवं 24 अगस्त, 2025 को समय प्रातः 09:00 बजे से कम्युनिटी हॉल, लंका मैदान, गाजीपुर के परिसर में “पराम्पराओं का पुनः प्रतिष्ठापन : भारत एवं विदेशों में आदिवासी और भोजपुरी संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में” विषय पर एक अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी तथा भोजपुरी लोक कला प्रदर्शन का आयोजन किया गया है, जिसमें देश-विदेश से विद्वानों की सहभागिता सुनिश्चित है। इस संगोष्ठी में शिक्षा के क्षेत्र में, विशेषकर लोक जनमानस के हित में विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों एवं लोक कलाकारों को सम्मानित किया जायेगा, जिसमें सारस्वत सम्मान से सम्मानित किये जाने वाले गणमान्य प्रो. सरिता बुधु-माॅरिशस, प्रो. एस.टी. जस्सल-टर्की, प्रो.अनिल प्रसाद-लीबिया, प्रो. अखिलेश कुमार सिंह, प्रो. राम प्रकाश मिश्र, श्री मदन राय के साथ ही माईकल टी.बोलेनिक-अमेरिका,एस.आफताफ-अमेरिका, शिवानन्द जायसवाल-नेपाल,गंगासहाय मीना-जे.एन.यू.,आशीषत्रीपाठी-बी.एच.यू,ऋषिभूषण-प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी कोलकाता,दीपक-मोतिहारी, बिहार, सर्वेश मणि त्रिपाठी -पंजाब,शंकरमुनि राय-छत्तीसगढ़,मेघनाथम-तमिलनाडु,अनिल अय्यर-केरल,डाॅ.तासी तालोह-अरुणाचल प्रदेश, जितेन्द्र कुमार सिंह -मणिपुर से पधारे अतिथियों की महनीय उपस्थित में बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किये जाने वाले शिक्षक प्रो. देवेन्द्र कुमार, प्रो. विश्वनाथ मिश्र, प्रो. आफताब एस. जस्सल, प्रो. प्रिनाथ मिश्र, डॉ. राजन चौरसिया, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अक्षय पाण्डेय, शिवनन्दन जायसवाल, राम बहादुर मिश्र, कु० ज्योति, प्रशान्त त्रिपाठी, माया शर्मा, श्रीकान्त एवं बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से सम्मानित किये जाने वाले, पी.जी.कालेज, गाजीपुर के एम.ए.-अंग्रेजी के छात्र असितांग सिंह एवं साहित्य/कला के क्षेत्र में सम्मानित किये जान वाली विभूतियों में सुनील कुमार पाठक, सत्य प्रकाश शुक्ल, विष्णु देव तिवारी, डॉ. शशि शंकर ओझा, रवि प्रकाश ‘सूरज’, कृष्ण कुमार, सुरेन्द्र मिश्र ‘अंकुर, इश्वर चन्द त्रिपाठी, सुशांत कुमार शर्मा, प्रदीप मिर्जापुरी, जनमजेय ओझा, दिनेश पाण्डेय, नरेन्द्र नीरव, डॉ. वैभव सिंह, प्रो. पृथ्वी राज सिंह, सुरेश कंटक, जौहर सफियाबादी, राजीव कुमार ओझा, उपेन्द्र कश्यप, रितेश कुमार यादव, सर्वचन सय, कुंवर वीरेन्द्र सिंह, क्षत्रशाल सिंह, शीर्षदीप सिंह, प्रो. बलिराज ठाकुर, प्रो. अयोध्या प्रसाद उपाध्याय, जगदीश नलिन, रणविजय कुमार आदि होंगे। साथ ही सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत सायंकाल 5 बजे से पवन बाबू एवं जनार्दन सिंह जैसे श्रेष्ठ लोक गायकों की गायकी,भोजपुरी लोक कलाओं, धोबियाऊ,गोंड़ऊ एवं पवरिया नृत्यकला का प्रदर्शन, अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त कलाकारों द्वारा किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …