गाजीपुर। जनपद में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूम-धाम एंव हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, हज और मुस्लिम वफ्फ बोर्ड उ0प्र0 सरकार ने आडिटोरियम परिसर पीरनगर में झण्डा रोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान , भारत माता की जय,वन्दे मातरम जैसी गगनभेदी नारो से परिसर गूंज उठा। मंत्री जी ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गाजीपुर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो/शहीदो व विकास कार्याे की चित्र पदर्शनी के अलावा स्टाल के माध्यम से अन्य विभागो द्वारा संचालित योजनाओ की लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन कर अवलोकन भी किया। उन्होने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गाजीपुर के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो/शहीदो एवं विकास कार्यो की लगायी गयी पदर्शनी की सराहना भी की। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित ने जनपद के आडिटोरियम सभागार मे स्वतंत्रता की 78वी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। राजकीय बालिका इण्टर कालेज एंव लूर्दस कॉन्वेट बालिका इण्टर कालेज की बालिकाओ द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागतगीत, के माध्यम से स्वागत किया गया एंव सांस्कृतिक वं रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा। तत्पश्चात कार्यक्रम मे मंत्री जी ने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदो के परिजनो ,खिलाड़ियो को माल्यार्पण कर अंगवत्रम, स्मृति चिन्ह व देकर सम्मानित किया। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद की अगुवाई कर रहे मा0 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, हज और मुस्लिम वफ्फ बोर्ड उ0प्र0 सरकार ओम प्रकाश राजभर ने अपने सम्बोधन मे उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदो के परिजनो, को दिल की गहराईयो से नमन करते हुए महिला सशक्तिकरण की सराहना की उन्होने कहा कि हम उस देश के नागरिक है जहां महारानी लक्ष्मीबाई एवं अन्य वीरांगनाओ ने जन्म लिया तथा नमन है इस जनपद के वीर अब्दुल हमीद, रामउग्रह पाण्डेय जैसे अनेक वीर सपूतो को जिन्होने अपने प्राणो को न्योछावर कर देश की सुरक्षा की। उन्होने कहा कि आज पूरे देश मे स्वतंत्रता दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हम नमन करते है उन वीर शहीदो को जिन्होने अपने प्राणो की आहूति देकर इस देश को आजादी दिलाई और इसी आजादी की बदौलत हम खुली हवा मे सांस ले रहे हे। इस दौरान उन्होने सभी आगन्तुको से अपील किया कि आजाद भारत मे बेहतर शिक्षा का महौल उसी तरह है जिसका सपना आज से पॉच हजार साल पहले गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फूले, सावित्रिबाई फूले, छत्रपति साहू जी महाराज, पं0 दीन दयाल उपाध्याय, बाबा भीम राव अंबेडकर जी ने देखा था। आज कोई ऐसा ग्राम नही, मजरा नही, तहसील नही जहा लोग आजादी का जश्न मना रहे है। आज हमे यह कहने मे बहुत खुशी हो रही है कि देश मे मा0 प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश मे मा0 मुख्यमंत्री जी की देन है कि यहां शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर कार्य हुए है जिससे बडे पैमाने पर छात्राएॅ स्कूलो मे प्रवेश ले रही है। देश की सबसे अहम पद पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपति मूर्मु जी बैठी है जो शिक्षा की ही देन है। उन्होने उपस्थित सभी अभिभावको से कहा कि यदि बेटा पढता है तो केवल एक परिवार सुधरता है लेकिन यदि बेटी पढती है तो दो परिवार सुधरता है। इसलिए आप जितना उर्जा बेटो को पढाने मे लगते है उतनी उर्जा बेटियो को पढाने मे भी लगाये। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का सपना है कि जब देश 2047 को अपने आजादी का 100वां वर्ष मना रहा होगा उस दिन देश पूरी दुनिया मे एक विकसित देश की श्रेणी गिना जाये इसी तरह प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ जी भी का भी सपना है कि उत्तर प्रदेश देश मे विकसित प्रदेश व अत्म निर्भर प्रदेश की श्रेणी मे गिना जाये। राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि यह वह जिला है जहां के जवान सीमा पर तैनात होकर अपने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणो को न्यौछावर कर देते है, ऐसे वीर सपूतो को नमन है। उन्होने कहा भारत देश जो सदियो से गुलामी के बाद त्याग, तपस्या, बलिदान के बाद भी जिन्दा है आप उसी देश के नागरिक है। आप जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हो उस क्षेत्र में अच्छा से अच्छा कार्य करते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वहन करे तब वह दिन दूर नही जब भारत विश्वगुरू एवं दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। उन्होने पुनः उन शहीदो के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां देते हुए कहा कि अगर वो न होते तो आज शायद ही भारत खुली आजादी में सांस ले पाता और हमारी गुलामी और आगे चली जाती। कार्यक्रम मे उपस्थित विधायक जखनियां बेदीराम, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिह एवं नगर पालिका अंध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने सम्बोधन मे उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदो के परिजनो, आम जनमानस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश की आजादी मे अपने प्राणो को न्यौछावकर कर अपना बलिदान देने वाले वीर सपूतो के जीवन संघर्षो पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद के परिजनो, आगन्तुको, गणमान्य नागरिको व जनपदवासियों को बढाई देते हुए आजादी मे अपने प्राणो को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदो को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा कि हमे स्वतंत्रता यूं ही नही मिली इसके लिए हमारे देश के वीर सपूतो मे अपने जाने गवांकर इस देश को आजाद कराया है। देश मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद मे यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणो मे यह चलाया गया जिसमे प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त तक चला था जिसमे 09 लाख 60 हजार तिरंगा झण्डो को बनाकर जनपद मे फहराने का लक्ष्य प्राप्त था जिसमे से 02 लाख झण्डे स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाया गया था। इसी चरण मे बेसिक शिक्षा के 2260 विद्यालयो मे तिरंगा रैली, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चो ने देश की सीमा पर तैनात सैनिको के लिए राखियां भी बनाकर भेजी। जनपद के 1238 ग्राम पंचायतो एवं सरकारी भवनो मे झण्डा फहराने की शुरूआत की गयी। द्वितीय चरण 09से 12 अगस्त 2025 तक मनाया गया जिसमे 1238 ग्राम पंचायतो मे तिरंगा रैली निकाली गयी । जनपद मे 09 लाख 80 हजार झण्डे फहराये गये। जनपद के विद्यालयों एवं प्रतिष्ठानों मे भाषण प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया और हर तिरंगा के पोर्टल पर जनपद वासियों द्वारा सेल्फी लेकर अपने-अपने सेल्फी को अपलोड किया गया। तृतीय चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाते जनपद के समस्त सरकारी भवनो, चौराहो, पर प्रकाश की व्यवस्था करायी गयी। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियो, सभी स्वंतंत्रता सेनानी के आश्रितो, शहीद के परिवारो, आगन्तुको व छात्र-छात्राओ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सिंह ने किया। इस अवसर पर एम एल सी प्रतिनिधि डा0 प्रदीप पाठक, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, पर्यटन अधिकारी आर के मार्या, के अलावा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण, स्कूली छात्र-छात्राएॅ, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..