Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज साधापुर महड़ौर गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज साधापुर महड़ौर गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज साधापुर महड़ौर गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया आजादी का 79वां राष्‍ट्रीय पर्व। इंटर कालेज के प्रबंधक रविकांत राय ने ध्‍वजारोहण किया। कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए रविकांत राय ने कहा कि बड़े कुर्बानियों के बाद हमें यह आजादी मिली है। शहीदों ने आजादी के लिए हसते-हसते अपने प्राणों को न्‍यौछावर कर दिया। इसलिए देश की राष्‍ट्रीय एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता, और साम्‍प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए हर नागरिक का कर्तव्‍य है। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य रविप्रकाश राय ने कार्यक्रम को सम्‍बोधित किया। छात्र-छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रम से दर्शक मंत्रमुग्‍ध हो गये। इस अवसर पर जितेंद्र राय, अमित कुमार, सहित समस्‍त अध्‍यापक व कर्मचारीगण मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …