Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विधायक जैकिसन साहू ने गाजीपुर की समस्‍याओं को विधानसभा में उठाया, कहा- जबतक 2025 सही नही होगा 2047 पर बात करना निरर्थक  

विधायक जैकिसन साहू ने गाजीपुर की समस्‍याओं को विधानसभा में उठाया, कहा- जबतक 2025 सही नही होगा 2047 पर बात करना निरर्थक  

गाजीपुर। सदर विधायक जैकिसन साहू ने सदर विधानसभा क्षेत्र की स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षा, बिजली, सड़क, सीवर, खाद आदि बुनियादी सुविधाओं की समस्‍याओं को प्रमुखता से उठाया और कहा कि जबतक जनता को स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षा, बिजली, सड़क आदि बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल जाती है तबतक विजन 2047 पर बात करना निरर्थक होगा। उन्‍होने कहा कि सदर विधानसभा में करीब आठ सरकारी अस्‍पताल है और इन सभी अस्‍पतालों में डाक्‍टरों की सुविधाएं उपलब्‍ध नही है, जिनकी नियुक्ति है वह आते नही हैं। मैं इसपर जांच कराने के लिए भी तैयार हूं। मेकिडल कालेज में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है वहां मेडिकल छात्रों को पढ़ाने के लिए मेडिकल शिक्षक नही हैं। सदर विधानसभा में विद्युत व्‍यवस्‍था जर्जर है एक ही फीडर जौहरगंज सैदपुर से चार पावर हाउसों को सप्‍लाई होती है। उन्‍होने कहा कि वर्तमान 2025 सही रहेगा तभी 2047 अपने आप सही हो जायेगा। विधायक जैकिसन साहू ने सदन को बिताया कि 135 करोड़ की नमामि गंगे  की योजना में शहर में सीवर लाईन 2018 से शुरु की गयी है उसे 2022 में समाप्‍त हो जाना चाहिए था लेकिन आज 2025 में उसका आधा भी काम नही हुआ है। पूरे शहर की सड़के जर्जर हो गयी हैं। किसानों को खाद नही मिल रही है। लंबी-लंबी लाइन लगाने के बावजूद भी खाद नही मिल रही है। जैकिसन साहू ने सदन में मांग किया कि सोलर खरीदने पर कारखानों को 50 प्रतिशत और खरेलू उपभोक्‍ताओं को 80 प्रतिशत सब्सिडी मिले।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …