Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर प्रेस क्‍लब में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

गाजीपुर प्रेस क्‍लब में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

गाज़ीपुर। गाज़ीपुर प्रेस क्लब द्वारा कैंप कार्यालय टैगोर टाउन में ध्वजारोहण कर 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। वीर स्वतंत्रता सेनानियों की चर्चा करते हुए संगठन के सदस्य उत्साह से भरे नजर आए। प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा के ध्वजारोहण करते ही भारत माता के जयकारे गुंजयमान हो उठे। संरक्षक मनीष मिश्रा ने आजादी में पत्रकारों की सहभागिता व चौथा स्तंभ होने की बात पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। वरिष्ठ पत्रकार अमितेश सिंह ने पत्रकारिता के दृष्टिकोण व देश के प्रति उनके कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे ने आजादी से संबंधित विषय पर अपने- अपने विचार रखे। इस मौके पर महासचिव कृपा कृष्ण, अजय राय बबलू , मुकेश उपाध्याय, पवन श्रीवास्तव, राजनारायण राय, शिव प्रताप तिवारी, प्रदीप शर्मा, विक्की, रजत, वसीम रजा, शाहिद, इरफान आदि मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …