Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

गाज़ीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि के रूप में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस की निदेशक एवं सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह  एवं प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने इस पावन अवसर की शुरुआत को और भी विशेष बना दिया। दीप प्रज्वलन के बाद प्रधानाचार्य महोदय ने कार्यक्रम का औपचारिक आरंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और उत्साह से भर दिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज का भव्य ध्वजारोहण हुआ, जिसके साथ पूरे जोश और गर्व के साथ राष्ट्रगान गूंज उठा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंच पर विविध रंग-बिरंगे प्रस्तुतियों की झड़ी लग गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे, अनुशासित मार्च-पास्ट और स्वागत भाषण के साथ उत्सव का रंग जमाया। नन्हे केजी वर्ग के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि समूह देशभक्ति गीतों ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। सब-जूनियर छात्रों ने इतिहास का आईना प्रस्तुत कर भारत की गौरवशाली विरासत को जीवंत किया, वहीं जूनियर वर्ग ने भारतीय  नृत्य के माध्यम से ‘विविधता में एकता’ का सुंदर संदेश दिया। पुलवामा हमले, पहलगाम घटना पर आधारित नृत्य सहित नाट्य प्रस्तुति ने शहीद वीरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बम-बम भोले गीत, कजरी समूह गीत, कृष्ण जन्माष्टमी पर आधारित नृत्य तथा वॉइस ऑफ मदरलैंड जैसी प्रभावशाली प्रस्तुतियां भी शामिल रहीं। सीनियर वर्ग की छात्राओं ने आकर्षक युगल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना पाई। उत्कृष्ट संचालन श्रेया सिंह पूजा राय गंधर्व तिवारी आयुषी राय चंदन तिवारी प्रज्ञा मौर्य आयत खान तथा प्रियांशी चौरसिया द्वारा किया गया जिनकी प्रशंसा कार्यक्रम के दर्शकों द्वारा खूब की जा रही थी। मुख्य अतिथि प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के प्रेरणादायक संबोधन के बाद विद्यालय की माननीय निदेशक डॉ. प्रीति  सिंह ने अपने उत्साहवर्धक विचार रखे और विद्यार्थियों को समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने प्रबंधक महोदया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, क्योंकि आज उनका जन्मदिन भी था, जिससे समारोह का माहौल और भी हर्षोल्लास से भर गया। अपने कार्यक्रमों की व्यवस्था के चलते सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह की उपस्थिति कार्यक्रम के अंत में हुई जिन्होंने  सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के सभी सदस्यों और विद्यार्थियों को बताते हुए कहा कि देश के उत्थान में विद्यालय और विश्वविद्यालय का योगदान अद्वितीय रहा है और यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी हम विद्यालय शिक्षकों के कंधों पर है । हमारा भारत भविष्य में कैसा हो यह आज के विद्यार्थीगण  तथा शिक्षक गण तय करेंगे और इस देश के प्रति जिम्मेदारी  को हम आजीवन अनवरत निर्वाह करते रहेंगे। अंत में प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी ने सभी अतिथिगण सत्यदेव  ग्रुप ऑफ कॉलेजेस से शिक्षक गण तथा विद्यार्थी गण का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किये। यह उत्सव देशभक्ति, संस्कृति और एकता का अद्भुत संगम रहा, जिसने सभी के मन में राष्ट्र के प्रति नए उत्साह और गर्व की भावना भर दी। स्वतंत्रता दिवस के इस रंगारंग कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय , रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी , कोऑर्डिनेटर डॉ रामचंद्र दुबे, डॉक्टर रोहित सिंह, डॉक्टर तेज प्रताप, डॉक्टर अजीत कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव, इंजीनियर सुनील सिंह, राजकुमार त्यागी,  सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, अवनीश राय, अमित कुमार सिंह, श्रेया सिंह, अमरलेश यादव, चंद्रजीत यादव, देशदीपक, अभिषेक यादव, रोहित गुप्ता , भानू चौहान , गुरुचरण ,धीरेंद्र वर्मा, भोली त्रिपाठी, श्वेता पांडे, प्रियंका राय, ऋतंभरा श्रीवास्तव, जानकी गुप्ता, अर्चना पांडे, अभिमन्यु यादव, सर्वेश यादव, सुष्मिता यादव, अंकित मिश्रा ,कुशल सिंह, पूजा राय जूही , एकता प्रजापति, निशा यादव , सुषमा, अंकिता राय, इंदुकला  एवं समस्त सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस परिवार के सदस्य गण एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …