गाजीपुर। महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक मा0 राजेश कुशवाहा के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह नृत्य, एकल नृत्य, देशभक्ति और भाषण प्रस्तुत किया। जिसमें सावित्रीबाई फूले महान, सुन भारत की नारी, मेरी माटी मेरा देश गीतों ने लोगों को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। वहीं आपरेशन सिन्दूर एक्ट लोगों के लिए आर्कषण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि महोदय ने छात्र-छात्राओं , विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि हर साल 15 अगस्त को भारत एक नए उत्साह एवं उमंग के साथ आजादी का जश्न मनाता है। यह दिन सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि उन लाखों शहीदों की कुर्बानियों की याद दिलाता है। जिन्होंने हमें यह अमूल्य स्वतंत्रता दिलायी। यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि हमें अपने देश की रक्षा करते हुए देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखें ताकि अपने देश के प्रति अपने दायित्वों का सदैव ईमानदारी से निर्वहन करें। विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद मा0 जगदीश सिंह कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं, विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि यह पर्व हमारी राष्ट्रीय एकता और गौरव को प्रदर्शित करता है। स्वतंत्रता दिवस भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है । यह स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए भारतीय संस्कृति संविधान और एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझने और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का अवसर देता है। इस अवसर पर मां धनौती मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति प्रत्येक वर्ष की भांति वार्षिक परीक्षा में नौंवमें स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की सह-प्रबंधक संध्या कुशवाहा के द्वारा संयुक्त रूप में प्रदान किया गया। साथ ही सी0बी0एस0ई0 की दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दिनकर सिंह , सुरेश प्रसाद चैरसिया, हरि कुशवाहा, संजीव अग्रहरी, अनुपमा वर्मा, कृष्णानंद तिवारी, दीपक कुशवाहा, बसंत शर्मा, राजनारायण कुशवाहा, डाॅ0 दीपिका, संतोष मिश्रा एवं समस्त शिक्षकगण , अभिभावक एवं छात्र उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा, ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आज हमें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि स्वतंत्रता के अधिकार नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है हमें अपने देश की एकता , अखण्डता और विकास के लिए ईमानदारी और मेहनत से काम करना होगा। आइए आज इस अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प ले कि हम अपने देश को और ऊँचाई पर ले जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय ने किया।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..