Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / हर्षोल्लास के साथ रोटरी व इनर व्हील ने संयुक्त रूप से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

हर्षोल्लास के साथ रोटरी व इनर व्हील ने संयुक्त रूप से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष रोटरी क्लब तथा इनर व्हील क्लब गाजीपुर ने इनर व्हील क्लब व एन.वाई. सिनेमाज तथा राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन के साथ मिलकर संयुक्त रूप से देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। रोटरी अध्यक्ष तथा रोटरी सचिव के नेतृत्व में दो टीम विभाजित होकर जनपद में अलग-अलग स्थानों पर झंडारोहण, झंडा वितरण, रोटरी कालर पिन वितरण सहित भिन्न-भिन्न चौराहों पर गाड़ी स्टीकर बांटकर देश की आज़ादी का जश्न मनाया। प्रातः 09:00 बजे रोटरी अध्यक्ष बरुन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में रोटरी टीम गौरी शंकर शिक्षा निकेतन में राष्ट्रीय झंडा फहराया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी के डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह के हाथों होनहार विद्यार्थियों को कैप० स्व० रामरूप सिंह स्मारक, स्व० हीरकली देवी स्मारक, स्व० ठाकुर भागवत प्रसाद सिंह, स्व० कलिका प्रसाद सिंह, स्व० सुहासिनी सिंह, स्व० शांति देवी स्मारक एवं स्व0 ह्रदय नारायम सिंह स्मारक सहायतार्थ नगद धनराशि व प्रशश्ति पत्र प्रदान किया गया | इसके अतिरिक्त रो० असित सेठ के हाथों स्व० गिरिधर सेठ एवं अजय सर्राफ के हाथों स्व० हनुमान प्रसाद स्मारक स्कालरशिप तथा रो० संजर नासिर, रो० श्रवण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को 1100-1100 आर्थिक सहायता प्रदान किया गया | रो० संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अपने आदरणीय पूर्वजों के स्मृति में प्रतिवर्ष होनहार विद्यार्थियों को चिन्हित कर यह सहायतार्थ राशि प्रदान की जाती है ताकि उनके शिक्षण में मदद हो सके | इसके अतिरिक्त उन चिन्हित बच्चों के वर्षपर्यंत शिक्षण का व्यय भी उनके द्वारा किया जाता है | कार्यक्रम के अंत में राजेश्वर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात रोटरी इंटरनेशनल के समयानुसार प्रातः 11:00 बजे रोटरी क्लब गाजीपुर, इनर व्हील क्लब गाजीपुर तथा एन. वाई सिनेमाज व राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन के सभी सदस्यों ने एन.वाई, सुहासिनी मल्टीप्लेक्स सिनेमाज परिसर में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत रोटरी अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल व डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह के कर-कमलों द्वारा गोपाल प्रसाद रावत को तिपहिया साइकिल भेंट किया गया | इस अवसर पर बेहतरीन देशभक्ति गीत प्रस्तुत करने के लिए एन. वाई. सिनेमा के उपेन्द्र को सम्मानित किया गया | राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन के वाईस चेयरपर्सन विनीता सिंह ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा संचालित सभी कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों पर कौशल के प्रशिक्षुओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष, रो० बरुन कुमार अग्रवाल, सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष रो० सैयद जीशान जिया एवं डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे, रो० डॉ० उमेश चन्द्र राय, रो० विनीता सिंह, रो० असित सेठ, रो० श्रवण कुमार सिंह, रो० राजेश गुप्ता, रो० संजर नासिर, रो० अजय सर्राफ, रो० अनुज कुमार श्रीवास्तव, रो० विनय कुमार सिंह, रो० राजेश प्रसाद, रो० संतोष कुमार वर्मा, रो० विनीत चौहान,  रो० रमेश रस्तोगी, रो० ओम नारायण सैनी, रो० संजय राय, एवं इनर व्हील क्लब के तरफ से अध्यक्षा राजश्री सिंह के अतिरिक्त सचिव रूबी संजर, मंजू सेठ, सरिता सेठ, प्रीति रस्तोगी, डॉ० नामिषा, अनीता, प्राची सिंह, साक्षी जयसवाल, सुमन सर्राफ, पद्मा श्रीवास्तव, नाजिश हुसैन तथा एन.वाई. सिनेमाज के सिनेमा प्रबन्धक सुशील तिवारी, सहायक सिनेमा प्रबन्धक लक्षमण राय, अरुण कुमार रावत, अभिषेक तिवारी, चन्दन, अजय मिश्रा, सुमीत कश्यप, राकेश पाल, उपेन्द्र, जयप्रकाश, गोलू, मो० सैयद, सुखनंदन, नरेन्द्र कुमार, सोनी शर्मा सहित राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन के रोहित जयसवाल, निखिल जयसवाल, नाजिश हुसैन, मो० सकील, ज्ञानचन्द्र, तनवीर इकबाल, विशाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …