Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गोपीनाथ पीजी कालेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा, बोलीं डा. सुधा त्रिपाठी- तिरंगा हमारी आन बान शान और भारत की पहचान है

गोपीनाथ पीजी कालेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा, बोलीं डा. सुधा त्रिपाठी- तिरंगा हमारी आन बान शान और भारत की पहचान है

गाज़ीपुर। गोपीनाथ पीजी कालेज, देवली गाज़ीपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “हर घर तिरंगा” के अंतर्गत एक तिरंगा यात्रा निकाली गयी, यह कार्यक्रम शासन व वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल युनिवर्सिटी के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत करना था। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने मिलकर तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और विविधता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा की अगुवाई कालेज प्राचार्या डॉ सुधा त्रिपाठी व डीसीएसके पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ ए. के. मिश्रा ने किया इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ सुधा त्रिपाठी ने कहा कि भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के निर्देशानुसार 79 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा 2025 का कार्यक्रम का आयोजन देशभर में 2 से 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है इस अभियान की शुरुआत भारत सरकार की ओर से की गई है हर साल यह अभियान 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलता है इस अभियान के दौरान लोग अपने घरों दुकानों कारखानों महाविद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हैं, उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराना भारत में अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय गौरव एकता अखंडता एवं स्वतंत्रता का प्रतीक है यह केवल देश के स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के लागू होने का उत्सव ही नहीं है बल्कि उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और आत्म बलिदान करने वाले वीर सपूतों के प्रति श्रद्धांजलि भी है। प्रबंधक शिवम त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश का गौरव व अभिमान है हमें इसका सम्मान करना चाहिए। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ वेद प्रकाश तिवारी व मुनव्वर अली ने कहा कि हमें अपने देश की सेवा बलिदान व सुरक्षा सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इसी अवसर पर कालेज संरक्षक राकेश तिवारी, ग्राम प्रधान देवली हीरामणि चौहान व महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अंजना तिवारी, डॉ चन्द्रमणि पांडेय, डॉ गिरिश चंद्र, प्रतिमा पांडेय, अंकित राय, डॉ ऋषिकेश तिवारी, रणजीत यादव, नवनीत सिंह, विजयलक्ष्मी त्रिपाठी, अनिल राव, सौरभ वर्मा, रवि शर्मा आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …