Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में NCC 92 बटालियन गाज़ीपुर के छात्रों का किया गया शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा

सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में NCC 92 बटालियन गाज़ीपुर के छात्रों का किया गया शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर के प्रांगण में NCC चयन हेतु NCC 92 बटालियन गाजीपुर से प्रशिक्षकों के द्वारा शारीरिक दक्षता एवं और लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में  कुल 85 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इनमें से 37 प्रशिक्षणार्थियों का अंतिम चयन किया जाना है। उक्त प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी छात्रों के चेहरे उत्साह से खिले हुए एवं ऊर्जावान मुद्रा में देख गए। छात्रों में देश प्रेम की भावना भी इस प्रशिक्षण में प्रतिभा करने की एक प्रमुख कारक के रूप में दिखाई दी। छात्रों से बातचीत करने पर उनका उत्साह देखने योग्य प्रदर्शित हो रहा था। परीक्षा में सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य डॉ रोहित कुमार सिंह उप प्राचार्य नवनीत कुमार वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में यह परीक्षा संपन्न हुई। सभी प्राध्यापकों ने भी बढ़ चढ़कर सहयोग किया। सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक अमित कुमार रघुवंशी ने आए हुए प्रशिक्षकों व छात्रों एवं सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …